सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियां और फल खाने पर ज्यादा जोर दिया जाता हैं लेकिन शायद लोग यह नहीं जानते हैं कि यही सब्जियां अब रोगी बना रही हैं। शहरों में बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है और लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका कारण सब्जियों और फलों में रसायन का प्रयोग होना है। इस बात को अब कृषि वैज्ञानिकों ने भी मान लिया है। सब्जियों और फलों को संरक्षित रखने के लिए उसपर कीटनाशक का छिड़काव लोगों की सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सम्मेलन में आए असम कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. एएन मुखोपाध्याय ने रसायनिक कीटनाशक से सेहत को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। वह पिछले चालीस साल से रसायनिक कीटनाशक के प्रभाव पर शोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि फसलों को संरक्षित रखने के लिए रासायनिक कीटनाशक के उपयोग से लोग बीमार पड़ रहे हैं। रसायन छिड़कने के दूसरे दिन ही सब्जियां बाजार में उतार दी जाती हैं,जो लोगों को कैंसर, त्वचा, रक्तचाप व फेफड़ों का रोगी बना रही हैं।उन्होंने कहा कि रसायन के इस्तेमाल से फसल भरपूर मिलती है, लेकिन धीरे धीरे जमीन की उर्वरक क्षमता खत्म हो जाती है, इससे किसानों को बचना होगा। जैविक कीटनाशक हर हाल में बेहतर होता है। नीम इसका सबसे सटीक उदाहरण है। हमारे देश में अभी भी क्लोरोपाइरीफास जैसे रसायनों का इस्तेमाल खेती किसानी में हो रहा है जो विदेश में प्रतिबंधित हैं।केंद्रीय उपोष्ण उद्यान संस्थान रहमान खेड़ा के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक प्रो. एके मिश्रा ने बताया कि हॉट वाटर ट्रीटमेंट, बायोलॉजिकल कंट्रोल, अल्ट्रा वायलेट रेडिएशन पादप से फसलों को 70 फीसद तक बचाया जा सकता है। यह इलाज फसलों को फंगस, वायरस व बैक्टीरिया सभी से बचाने में कारगर हैं।
दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, केरल में 31 तक दस्तक देगा मानसून
नई दिल्ली: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार सुबह राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश होने दिल्ली एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हांलांकि रविवार को दिल्ली एनसीआर में लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पडा। कई इलाकों में तो तापमान 45 डिग्
आजम का तंज-जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो, वहां न जाएं लडकियां
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने तंज मिश्रित बयान दिया है। उन्होंने कहा, इसमें नया क्या है। यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद यहां रेप और हत्याओं के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। सपा नेता ने कहा, लडकियों को उन जगहों पर नहीं जाना च
N.KOREA ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण, जापान सागर में गिरी
सोल: उत्तरी कोरिया ने सोमवार को फिर से एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। गौरतलब है कि बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण को लेकर अमेरिका कई बार नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दे चुका है लेकिन नॉर्थ कोरिया को अमेरिका की चेतावनी की कोई परवाह नहीं है। ज्ञातव्य है कि नॉर्थ कोरिया ने हाल के महीनों में कई बार बैलेस्टि