हरियाणा सीमा के सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन जारी है। रविवार को हुई किसान संगठनों की मीटिंग में एक बार फिर किसानों ने सरकार को चुनौती दी है। फैसले में कहा कि किसान बुराड़ी नहीं जाएंगे और वहां मौजूद अपने साथियों को वापस बुलाएंगे। अब दिल्ली जाने वाले सभी रास्ते बंद किए जाएंगे। बुराड़ी में किसानों का एक ग्रुप पहले से ही डेरा डाले हुए है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि किसान बुराड़ी मैदान पर इकट्ठे हों। इसके बाद उनसे बात की जाएगी। किसान संगठन पहले ही कह चुके हैं कि वे दिल्ली घेरने आए हैं,न तो दिल्ली में घिर जाने के लिए। सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षाबल दोनों तरफ से घिर चुके हैं। तरन तारण और अमृतसर से सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर किसानों का जो नया जत्था आया है, वह दिल्ली की ओर एंट्री ले रहा है। इस कारण अब पुलिस दोनों ओर से घिर चुकी है। यूनियन होम सेक्रेटरी अजय भल्ला ने पंजाब के 32 किसान यूनियनों को जल्दी बातचीत के लिए दिल्ली के बुराड़ी बुलाया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही किसान बुराड़ी शिफ्ट होंगे,अगले ही दिन भारत सरकार विज्ञान भवन में किसानों के प्रतिनिधिमंडल और मंत्रियों के बीच चर्चा के लिए तैयार है।ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी के मुताबिक अगर सरकार किसानों की मांग को लेकर गंभीर है,तो उन्हें शर्तें रखना बंद करना चाहिए। सरकार को ऐसा सोचना बंद करना चाहिए कि उनके बयान किसानों को एक्ट के फायदों के बारे में स्पष्टीकरण दे सकते हैं। हमारी मांगें स्पष्ट हैं। सरकार समाधान के साथ सामने आए। किसानों के प्रदर्शन पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ बिना शर्त बात करे। इसमें कोई कंडीशन नहीं लगनी चाहिए। सरकार को बात तुरंत बात करनी चाहिए। किसान हमारे अन्नदाता हैं। वे जहां चाहें, उन्हें बैठने देना चाहिए। वे अपने घरों से कई सौ किमी दूर आए हैं, उनकी परेशानी देखनी चाहिए। वे खुशी से यहां नहीं आए। उन्हें लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है।
दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, केरल में 31 तक दस्तक देगा मानसून
नई दिल्ली: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार सुबह राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश होने दिल्ली एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हांलांकि रविवार को दिल्ली एनसीआर में लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पडा। कई इलाकों में तो तापमान 45 डिग्
आजम का तंज-जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो, वहां न जाएं लडकियां
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने तंज मिश्रित बयान दिया है। उन्होंने कहा, इसमें नया क्या है। यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद यहां रेप और हत्याओं के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। सपा नेता ने कहा, लडकियों को उन जगहों पर नहीं जाना च
N.KOREA ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण, जापान सागर में गिरी
सोल: उत्तरी कोरिया ने सोमवार को फिर से एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। गौरतलब है कि बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण को लेकर अमेरिका कई बार नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दे चुका है लेकिन नॉर्थ कोरिया को अमेरिका की चेतावनी की कोई परवाह नहीं है। ज्ञातव्य है कि नॉर्थ कोरिया ने हाल के महीनों में कई बार बैलेस्टि