तीन कृषि कानूनों के खिलाफ करीब दो महीनों से जारी किसानों का आंदोलन हिंसा के बाद अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। आंदोलनकारियों को हटने के लिए पुलिस अल्टिमेटम दे चुकी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट सामने आया है। राहुल ने कहा कि एक साइड चुनने का समय है। मेरा फ़ैसला साफ़ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं। इससे पहले राहुल की बहन और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को ख़त्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है। कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। हिंसक तत्वों पर सख़्त कार्यवाही की जाए लेकिन जो किसान शांति से महीनो से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।वहीं कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि योगी जी, संविधान ने किसानों को शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने का अधिकार दिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों के शांतिपूर्ण धरनों को ज़बरन हटाने के आपके तुगलकी फ़रमान, फासीवादी मानसिकता की उपज हैं। उकसावे की कार्रवाई से तुरंत बाज आईए।
दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, केरल में 31 तक दस्तक देगा मानसून
नई दिल्ली: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार सुबह राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश होने दिल्ली एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हांलांकि रविवार को दिल्ली एनसीआर में लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पडा। कई इलाकों में तो तापमान 45 डिग्
आजम का तंज-जहां बेशर्मी का नंगा नाच हो, वहां न जाएं लडकियां
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने तंज मिश्रित बयान दिया है। उन्होंने कहा, इसमें नया क्या है। यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद यहां रेप और हत्याओं के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। सपा नेता ने कहा, लडकियों को उन जगहों पर नहीं जाना च
N.KOREA ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण, जापान सागर में गिरी
सोल: उत्तरी कोरिया ने सोमवार को फिर से एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। गौरतलब है कि बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण को लेकर अमेरिका कई बार नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दे चुका है लेकिन नॉर्थ कोरिया को अमेरिका की चेतावनी की कोई परवाह नहीं है। ज्ञातव्य है कि नॉर्थ कोरिया ने हाल के महीनों में कई बार बैलेस्टि